'द साउंड ऑफ म्यूजिक' इवेंट में अंबानी परिवार की बहुओं को देखने को मिला जलवा, फिल्मी सितारें भी हुए शामिल

The Sound of Music

The Sound of Music: 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' इवेंट का मुंबई में बुधवार रात को प्रीमियर रखा गया, जो कि काफी शानदार रहा। इसमें प्रीमियर के दौरान अंबानी परिवार की बहुओं जैसे नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट से लेकर फिल्मी सितारे जैसे किरण राव और मनीष मल्होत्रा तक कई लोगों शामिल हुए। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में दुनिया के सबसे सफल और पसंदीदा ब्रॉडवे म्यूजिकल्स में से एक 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' का शो बुधवार को इसी में रखा गया, खास बात यह है कि इंटरनेशनल ब्रॉडवे म्यूजिकल शो ने पहली बार भारत में कदम रखा है।

इसको लेकर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की फाउंडर और चेयरपर्सन श्रीमती नीता एम अंबानी ने कहा, ''एनएमएसीसी में भारत में पहले इंटरनेशनल ब्रॉडवे म्यूजिकल 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' को पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है! भारत की श्रेष्ठ विरासत का प्रदर्शन हमने 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल' में किया था और अब हम, अब तक के सबसे पसंदीदा इंटरनेशनल म्यूजिकल्स में से एक को भारत लाने पर रोमांचित हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कला - आशा और खुशी का संदेश देती है। 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' ऐसी ही एक कालजयी रचना है। मुझे उम्मीद है कि मुंबई और भारत के लोग अपने परिवारों और बच्चों के साथ इसका आनंद लेंगे।''

इस इवेंट के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस इन तस्वीरों को खास पसंद कर रहे हैं, जाहिर है कि ऐसे इवेंट में हर किसी का खास अंदाज देखने को मिलता है। परंतु इस इवेंट की पूरी हाईलाइट नीता अंबानी पर रही, क्योंकि नीता अंबानी का लुक एक दम हटकर था। इसके अलावा राधिका मर्चेंट भी इस इवेंट में खास अंदाज में पहुंची।

बात करें फिल्मी सितारों की, तो कई सारे सेलेब्स इस इवेंट का हिस्सा बनें। इसके अलावा बी-टाउन के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी इस प्रोग्राम में शिरकत की।बॉलीवुड के हैंडसम हंक करण टैकर भी इस इवेंट में पहुंचे थे, इस दौरान वो काफी कूल लुक में दिखे। इसके अलावा आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी अपने बेटे आजाद राव खान के साथ यहां पहुंची थीं, और बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी इस इवेंट के दौरान देखी गई।

Read more about: the sound of music nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X