रोमांटिक आलिया अफवाओं से परेशान नहीं..
महेश भट्ट की सबसे छोटी बेटी आलिया भट्ट को अपने पापा महेश और अपनी स्टेप सिस्टर पूजा भट्ट की तरह ही किसी के कहने का कोई फर्क नहीं पड़ता है। अपने खानदान की ही तरह आलिया बिंदास और बेबाक हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान आलिया ने कहा कि उन्हें इस बात पर बिल्कुल भी गुस्सा नहीं आता कि लोग उनका नाम किसी हीरो से जोड़ते हैं।
गौरतलब है कि आलिया का नाम पहले अपनी पहली फिल्म के कोस्टार वरूण धवन से जोड़ा गया था और आजकल उन्हें बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।
मात्र 19 साल की अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बेबाकी से कहा कि मुझे लिंक-अप्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है, जिसे जो कहना है मेरी बला से। वरूण के साथ तो मेरा नाम तब से जोड़ा जा रहा था जब मैं उससे मिली भी नहीं थी। यह तो दुनिया है जिसका जो मन आयेगा वो कहेगा ही इसलिए आई डोंट केयर। लेकिन जिस दिन मुझे प्यार होगा उस दिन में पूरी दुनिया को बताऊंगी क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह कोई छुपाने वाली बात है।
Must See: महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया के लिपलॉक सीन को
मालूम हो कि आलिया भट्ट इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे में काम कर रही हैं जिसमें उनके कोस्टार रणदीप हुड्डा हैं तो वहीं दूसरी ओर वह करण जौहर की फिल्म 'टु स्टेटस' में भी लीड रोल प्ले कर रही हैं जिसमें उनके कोस्टार अर्जुन कपूर हैं।
अपनी निजी जिंदगी में बेहद ही बेबाक आलिया भट्ट ने अपनी पहली ही फिल्म में बिकनी औऱ लिपलॉक सीन देकर दिखा दिया कि वह फिल्मों में काफी कुछ कर सकती हैं जिसकी एक बड़ी वजह है कि लोग उन्हें धड़ल्ले से साइन कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
