अभिषेक बच्चन का मजाक उड़ाने वालों को अमिताभ बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले 'तुमको इग्नोर नहीं..'

amitabh bachchan, abhishek bachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से उनके बेटे अभिषेक बच्चन की अक्सर तुलना होती रहती है और लोग उनको ट्रोल करते हैे। सभी जानते हैं कि जितना सफल करियर अमिताभ बच्चन का रहा है उतना अभिषेक बच्चन का नहीं रहा है। हालांकि दोनों की तुलना करना कहीं से सही नहीं है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि अमिताभ बच्चन ने ट्रोलर्स को खरी खोटी सुनाई है और उनको अभिषेक बच्चन पर गर्व है।

जी हां, अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं को लेकर चर्चा है और इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। जाहिर है, हर मां बाप की तरह अमिताभ बच्चन भी काफी खुश हैं और उन्होने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

अमिताभ बच्चन लिखते हैं, सबसे डिजर्विंग अवॉर्ड... ''शाबाश भैयू.. आप बेस्ट थे और हमेशा रहेंगे। आपने ईमानदारी के साथ खुद को साबित कर दिया, आगे भी इसे जारी रखना। आपका मजाक उड़ाया जा सकता है लेकिन आपको इग्नोर नहीं किया जा सकता।''

दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा

दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा

अमिताभ बच्चन यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा, ''मेरा गर्व.. मेरी खुशी.. आपने अपनी बात साबित कर दी है.. आपका उपहास उड़ाया गया, लेकिन आपने बिना किसी टॉम टॉमिंग के चुपचाप, अपनी ताकत दिखाई.. आप सबसे अच्छे हैं और हमेशा रहेंगे।''

बधाई दे रहे

बधाई दे रहे

उनके इस ट्वीट पर लगातार लोग रिएक्ट कर रहे हैं और अभिषेक बच्चन को इस अवॉर्ड और फिल्म में शानदार काम करने को लेकर बधाई दे रहे हैं। काफी कम देखा जाता है कि अभिषेक को लेकर अमिताभ बच्चन किसी तरह का पोस्ट करते हों।

 अच्छे प्रोजेक्ट्स में दिखने वाले हैं

अच्छे प्रोजेक्ट्स में दिखने वाले हैं

अभिषेक बच्चन लगातार किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं और लोगों के द्वारा पसंद किए जाते हैं। आने वाले साल में वो कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स में दिखने वाले हैं।

धमाकेदार काम कर रहे हैं

धमाकेदार काम कर रहे हैं

बात करें अमिताभ बच्चन की तो वो अभी भी धमाकेदार काम कर रहे हैं और एक के बाद कई फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X