..................... Dasvi Actor Abhishek Bachchan supports The Kashmir Files now, Read the statement! अब अभिषेक बच्चन ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर बोल डाली ये बात - Hindi Filmibeat

अब अभिषेक बच्चन ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर बोल डाली ये बात, लिस्ट में बढ़ गया एक और नाम!

द कश्मीर फाइल्स एक ऐसी फिल्म जिसके रिलीज होने के बाद राजनीति तो अपने चरम है ही लेकिन इसकी तारीफ करने वालों की भी कमी नहीं है। राजनेताओं से लेकर अभिनेता तक सभी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इस लिस्ट में अब सुपरस्टार अभिषेक बच्चन का नाम जुड़ गया है। अभिषेक बच्चन हाल ही में द कश्मीर फाइल्स की प्रशंसा की है और इस तरह से वो इस फिल्म के सपोर्टर के लिस्ट में शामिल हुए हैं।

एक साक्षात्कार दौरान उन्होने फिल्म के बारे में बात की और तर्क दिया कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काम किया है क्योंकि यह अच्छा है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेता को धन्यवाद देते हुए फिल्म के लिए अभिषेक की प्रशंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

abhishek bachchan, the kashmir files, अभिषेक बच्चन, द कश्मीर फाइल्स

11 मार्च को रिलीज़ हुई द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर ₹250 करोड़ से अधिक की कमाई की है और हाल के दिनों की सबसे बड़ी स्लीपर हिट फिल्मों में से एक बन गई है।

कश्मीर घाटी से पलायन पर आधारित है

कश्मीर घाटी से पलायन पर आधारित है

फिल्म 90 के दशक की शुरुआत में कश्मीरी पंडितों के कश्मीर घाटी से पलायन पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और अन्य कलाकार हैं। यह भारी विषय है और बड़े सितारों की कमी को देखते हुए, अधिकांश ट्रेड इनसाइडर्स ने फिल्म से उतना अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं की थी जितनी की है।

सभी को हिला कर दिया

सभी को हिला कर दिया

लेकिन फिल्म जब बड़े पर्दे लगी तो उसने सभी को हिला कर दिया और इतनी बेजोड़ कमाई की लोग हिल गए। फिल्म लगातार कमाई कर रही है और आने वाले समय में वो कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।

दसवीं को लेकर चर्चा में चल रहे हैं

दसवीं को लेकर चर्चा में चल रहे हैं

अभिषेक बच्चन की बात करें तो वो इस वक्त अपनी फिल्म दसवीं को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिसकी कहानी काफी दमदार है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक ऐसे नेता का किरदार निभा रहे हैं जो कि पढा़ लिखा नहीं है और किसी केस के चलते जेल चला जाता है।

अनपढ़ होने के कारण उसका अपमान होता है

अनपढ़ होने के कारण उसका अपमान होता है

वहां जाने के बाद जब उसको एहसास होता है कि अनपढ़ होने के कारण उसका अपमान होता है तो वो जेल से ही दसवीं पूरी करने का विचार बनाता है। ट्रेलर में इस कहानी का पता लोगों को चल गया है। फिल्म में यामी गौतम और निमरत कौर भी लीड रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X