..................... Dassra actress Shamna Kasim gave birth to baby boy, read all the details. 'दासरा' एक्ट्रेस शामना कासिम के घर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म। - Hindi Filmibeat

'दासरा' एक्ट्रेस शामना कासिम के घर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म

shamna kasim

Shamna Kasim gave birth to baby boy: अभिनेत्री शामना कासिम के घर खुशियों ने दस्तक दिया है। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। शामना और उनके पति शानिद असिफ अली अपने पहले बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं। शामना ने आज ही के दिन यानी कि 4 अप्रैल को अपने बेटे को जन्म दिया है। उनके पति मुख्य रूप से दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं।

कुछ दिनों पहले ही एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- 'लिटिल वन का इस रमजान के महीने में बेसब्री से इंतजार है।' अभिनेत्री की दोस्त ने भी उनके साथ लेबर में जाने से पहले की तस्वीर शेयर की है। शामना कासिम पूर्णा के नाम से भी जानी जाती हैं। उन्होंने मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है।

2004 में उन्होंने 'मंजू पोलुरु पेनकुट्टी' फिल्म से डेब्यू किया था। टॉलीवुड में उन्हें घोस्ट क्वीन कहा जाने लगा था क्योंकि शामना ने रवि बाबू के साथ कई हॉरर फिल्में साइन की थी। इनमें 'अवुनु', 'अवुनु 2' प्रमुख है। शामना ने 'राजू गरी गाधी' में भी काम किया था जो जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

इसके अलावा शामना कासिम ने कई डांस और कॉमेडी रियलिटी शोज में भी बतौर जज भाग लिया था। बाद में अभिनेत्री की सगाई कोच्ची में हुई थी। उस समय भी शामना काफी सुर्खियों में रही थीं। वहीं, शामना और शानिद की शादी 25 अक्टूबर 2022 को हुई थी। दोनों बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं।

Read more about: dassra shamna kasim bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X