दशहरा : नील नितिन मुकेश का धमाकेदार एक्शन अवतार, सामने आया पहला लुक
अभिनेता नील नितिन मुकेश की फिल्म दशहरा का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है और वो काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। बता दें कि इस पोस्टर में आपको साफ समझ आ जाएगा कि फिल्म नील एक पुलिसवाले का रोल निभाते हुए नजर आने वाले है जो कि काफी खतरनाक है। नील नितिन मुकेश इस पोस्टर में खून से लथपथ नजर आ रहे है और काफी गुस्से में दिख रहे है। खबर है कि इस फिल्म में नील नितिन मुकेश का एक्शन अवतार नजर आने वाला है और एक एनकाउंटर स्पेसलिस्ट के रोल में फिल्म में धमाल मचाते हुए नील नितिन मुकेश नजर आने वाले है।
इस पोस्टर पर एक टैग लाइन भी लिखी है.. 'अधर्मस्य विनाशकरणे पाप न भवति'। इस पोस्टर को देखकर इतना तो साफ हो गया है कि नील नितिन मुकेश धमाल मचाने के लिए आ रहे है।

पोस्टर के रिलीज के बाद से ही काफी ज्यादा लोग इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर पसंद कर रहे है और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है।
फिल्म 26 अक्टूबर 2018 रिलीज हो रही है और नील नितिन मुकेश को फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हाल ही में नील नितिन मुकेश पिता बनें है और उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। नील नितिन मुकेश ने बेटी की फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो कि काफी ज्यादा वायरल हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











