'हम तो दर्ज़ी हैं '

By Neha Nautiyal
'हम तो दर्ज़ी हैं '

दिल्ली में चल रहे फ़ैशन वीक का रविवार को अंतिम शो हुआ, हालांकि पहले दिन कोई शो न हो पाने की वजह से कुछ डिज़ाइनर अपने परिधान सोमवार को भी दिखा पाएंगे.

ग़ौरतलब है कि आग से बचाव के उचित ऊपाय नहीं होने के कारण पुलिस ने पहले दिन का आयोजन रोक दिया. दिल्ली फ़ैशन वीक के आख़री दिन डिज़ाइनर राजेश प्रताप सिंह और वरुण सरदाना ने परिधान पेश किए.

राजेश प्रताप ने अपने परिधानों के पीछे प्रेरणा के बारे में बात करते हुए अपने व्यवसाय पर कड़ी टिप्पणी की.

उन्होंने कहा, "हर तीसरे महीने अपने परिधानों में नयापन लाने के लिए प्रेरित होना मेरे भाग्य में नहीं है. मैं मूल रूप में एक दर्जी हूं. बस कपड़े सिलता हूँ."

उन्होंने कहा कि प्रेरणा और थीम जैसे शब्द मार्केटिंग करने वालों के हथियार हैं. राजेश प्रताप के परिधानों में इस्तेमाल अस्सी प्रतिशत कपड़ा हाथ से बुना हुआ था.

राजेश प्रताप के अलावा रविवार को वरुण सरदाना ने भी अपने परिधान पेश किए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X