आमिर अंकल देखें 'बम-बम बोले'

बम-बम बोले की गैलरी देखें
तारे जमीँ पर में काम करते समय दर्शील और आमिर के बीच जो स्नेह संबंध बने वो अभी तक कायम हैं। आमिर को पता है कि दर्शील बम-बम बोले में काम कर रहे हैं और वह अक्सर दर्शील से पूछते रहते हैं कि फिल्म कितनी बन गयी। जाहिर है अब जबकी फिल्म रिलीज हो चुकी है दर्शील को आमिर अंकल की खूब याद आ रही है।
दर्शील कहते हैं "मेरे माता-पिता ने आमिर अंकल को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है। मैं चाहता हूं कि वह फिल्म देखें ताकि वह मुझ पर गर्व कर सकें।" दर्शील ने कहा कि आमिर 'तारे जमीन पर' की डीवीडी पेश करने के अवसर पर उनके स्कूल पहुंचे थे और उनके घर रात्रिभोज में भी शामिल हुए थे। दर्शील यह सोचकर परेशान हैं कि फिल्म के प्रति आमिर की क्या प्रतिक्रिया होगी।
बम-बम बोले के वॉलपेपर्स देखें
उन्होंने कहा, "तारे जमीन पर में मैं बहुत छोटा और शरारती था। आमिर अंकल ने मेरे अंदर छुपे अभिनय को बाहर निकाला है। अब मैं 13 वर्ष का हूं। मैं लंबा हूं और थोड़ा कम शरारती हूं। मैंने 'तारे..' में एक ऐसे बच्चे का किरदार किया है जो मेरे जैसा बिल्कुल नहीं है। 'बम बम बोले' में जो लड़का है वह बहुत कुछ मेरे जैसा है। इसलिए मुझे नहीं मालूम की आमिर की क्या प्रतिक्रिया होगी।"
यह फिल्म मजीद मजीद की ईरानी फिल्म 'चिल्ड्रन ऑफ हेवन' का भारतीय संस्करण है।'बम बम बोले' में जिया वस्तानी ने दर्शील की बहन का किरदार किया है। फिल्म की कहानी आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले खोजीराम (अतुल कुलकर्णी), उनकी पत्नी (ऋतुपर्णा सेन गुप्ता), और बच्चों पीनू (दर्शील) और रिमजिम (जिया) के इर्द-गिर्द घूमती है।


Click it and Unblock the Notifications











