आईसीएफएफ की मेजबानी करेंगे छोटा पैकेट दर्शील-सलोनी

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में छोटा पैकट के नाम से विख्यात दर्शील सफारी और सलोनी डैनी अब एक बड़े सेलिब्रेटी के रूप में विख्यात हो चुके हैं तभी तो दोनों को अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आईसीएफएफ) के 18वें संस्करण की मेजबानी करने का मौका मिला है। दोनों बाल कलाकार अपनी इस उपलब्द्धि पर बहुत ज्यादा खुश हैं। मालूम हो कि अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आईसीएफएफ) का शुभारंभ हैदराबाद में अभिनेता रणबीर कपूर के कर-कमलों से होगा। तो वहीं, सलमान खान एक दृश्य-श्रव्य व्याख्यान के जरिए अपना समर्थन देंगे।

फिल्म समारोह की आयोजन मंडली की ओर से कहा गया है कि हाल ही में सलमान और रणबीर बाल फिल्म 'चिल्लर पार्टी' का हिस्सा बने थे। यह फिल्म युवा दर्शकों के बीच भी सफल रही थी। इसलिए जागरूकता के प्रसार के लिए हमने अपने महोत्सव में इन अभिनेताओं को भी जोड़ने का निर्णय लिया।"इस वर्ष आईसीएफएफ में 48 देशों की 200 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

इस दौरान प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में जापानी फिल्म '7 डेज ऑफ हिम्मावरी एंड हर पपीज', ईरान की फिल्म 'गुड्स फेलोज' और डेनमार्क की 'द ग्रेट बर्ड चेज' शामिल हैं। भारतीय फिल्मों में 'फेनड्राई', 'द फायर फ्लाइज' और 'वाइल्ड बेरीज' व अन्य शामिल हैं।

यही नहीं फिल्म समारोह में देश की नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बाल फिल्में भी प्रसारित होंगी और देश-विदेश के बाल कलाकार इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। समारोह बालदिवस यानी 14 नवंबर से शुरू होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X