दर्शील एक परफेक्ट एक्टर: प्रियदर्शन

By Neha Nautiyal

Darsheel Safari
बॉलीवुड के नामी निर्देशक प्रियदर्शन कहते हैं कि तारे जमीं पर का अभिनेता दर्शील सफारी बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स से बेहतर अभिनेता है। उल्लेखनीय है कि दर्शील बाल कलाकार है। दर्शील को प्रियदर्शन अपनी नई फिल्म 'बम बम बोले' में प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

वह कहते हैं, "उसे पता है कि वास्तव में किस तरह से अभिनय करना है। वह किरदार को समझता है। कई बार वह बॉलीवुड सुपरस्टार्स से कहीं बेहतर ढंग से किरदार पेश करता है।" प्रियदर्शन कहते हैं कि आमिर ने दर्शील को पूर्ण अभिनेता बना दिया है। उन्होंने कहा, "आमिर ने दर्शील को बहुत अच्छे ढंग से प्रशिक्षित किया है। इसलिए अब उनके लिए दर्शील को निर्देशित करना बहुत आसान है। वह एक पूर्ण अभिनेता बन चुका है।"

'बम बम बोले' माजिद मजीदी के निर्देशन में बनी ईरानी फिल्म 'चिल्ड्रन ऑफ हेवन' पर आधारित है। प्रियदर्शन कहते हैं, "मैंने 10 साल बाद यह फिल्म देखी है। माजिद मजीदी मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। मैंने उन्हें फोन किया और उनसे फिल्म के अधिकारों के संबंध में बात की।"

उन्होंने कहा, "वह फिल्म के चीनी संस्करण 'होम रन' से बहुत निराश थे। जब मैंने फिल्म के विषय में अपनी योजना उन्हें समझाई तो वह बहुत खुश हुए और फिल्म के अधिकार मुझे देने पर सहमत हो गए।" उन्होंने बताया कि भारतीय पृष्ठभूमि के मुताबिक फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं। प्रियदर्शन कहते हैं कि यह बाल फिल्म नहीं है बल्कि आतंकवाद और राजनीति पर आधारित फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X