शादी होते ही नए घर में शिफ्ट हुए दर्शन रावल, अब पत्नी को अपने हाथ से बनाकर दे रहे हैं चाय, PHOTOS

Darshan Ravel

Darshan Ravel shifted in to new house after wedding: जाने माने सिंगर दर्शन रावल की हाल ही में शादी हुई है। बता दें कि दर्शन लंबे समय से धरल सुरीलिया को डेट कर रहे थे। वहीं इसी महीने की 18 तारीख को दर्शन ने गुपचुप शादी रचाई। दोनों की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं वैसे ही फैन्स ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी।

शादी होते ही नए घर में शिफ्ट हुए दर्शन रावल
वहीं हाल ही में दर्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल दर्शन ने हाल ही में नया घर खरीदा है। जिसका खूबसूरत इंटीरियल दर्शन दिखाते नजर आ रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि दर्शन कभी पत्नी के साथ रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं तो कभी दर्शन पत्नी के लिए चाय बनाकर ला रहे हैं। बता दें की इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही दर्शन कैप्शन में लिखते हैं- 'नया घर, मां ने कहा था समंदर किनारे एक प्यारा सा घर होगा।' इसी के साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी को भी मेनशन किया है।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
दर्शन की इन तस्वीरों को देख फैन्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- मां हमेशा सही कहा करती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-बहुत ही खूबसूरत घर और खूबसूरत जोड़ी। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- बहुत खुशनसीब हैं आप जो इतनी टैलेंटेड लड़की मिली।

कौन हैं दर्शन रावल की पत्नी
आपको बता दें कि दर्शन रावल का नया घर उनकी पत्नी धरल ने डिजाइन किया है। बता दें कि दर्शन की पत्नी धरल आर्किटेक्ट डिजाइनर और कलरिस्ट हैं। इतना ही नहीं वह एक डिजाइन फर्म की संस्थापक भी हैं। धरल ने अहमदाबाद के CEPT यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। बता दें कि धरल ने जब से दर्शन से शादी की है वह जमकर सुर्खियों में आ गई हैं।

Read more about: darshan ravel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X