सिंगर दर्शन रावल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड से रचाई गुपचुप शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख फैन्स ने दी जमकर बधाई

Darshan Raval

Darshan Raval got married with his best friend: अपनी आवाज के जादू से सभी को दीवाना बना लेने वाले दर्शन रावल ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख पहले तो फैन्स हैरान रह गए, लेकिन उसके बाद सभी ने दर्शन को जमकर बधाइयां दीं।

सोशल मीडिया पर छा गईं दर्शन रावल के वेडिंग फोटोज
दर्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की 5 खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि कभी वह अपनी वाइफ के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं तो कभी शर्माते दिख रहे हैं तो कभी वह अपनी पत्नी के हाथ को चूमते नजर आ रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं- मेरी बेस्ट फ्रेंड हमेशा की।

तस्वीरें देख फैन्स ने लगाई बधाई की लाइन
बता दें कि दर्शन की वेडिंग फोटोज देख साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने कमेंट कर कपल को बधाई दी। इनके अलावा सिंगर के फैन्स और दोस्तों ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दोस्त ही आपकी अच्छी पत्नी बन पाती है। आप दोनों की जोड़ी बेस्ट है। वहीं दूसरे ने लिखा- परफेक्ट मैच। वहीं तीसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा-शादी की बधाइयां आपकी तस्वीरों में दोनों का खूबसूरत बॉन्ड और प्यार देखने को मिल रहा है हमेशा यह बना रहे।

आपको बता दें कि दर्शन रावल काफी पॉपुलर सिंगर हैं उन्होंने अपनी कई एल्बम निकाली हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। लवयात्री का छोगाड़ा, मित्रों का कमरिया जैस की हिट गाने उनकी लिस्ट में शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X