..................... Darshan Looks Pale Reads Bhagvad Gita Books On Mahabharata and Ramayan In Jail - Hindi Filmibeat

अपने फैन की बेरहमी से हत्या करवाने के बाद आध्यात्म की राह पर चला ये एक्टर, जेल में पढ़ रहा गीता और महाभारत

Darshan In Jail

Darshan In Jail Transformation: अपने फैन रेणुका स्वामी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए कन्नड़ एक्टर दर्शन कथित तौर पर जेल में 'चिंताजनक' स्थिति में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जेल में भगवद गीता और महाभारत की किताबें पढ़ रहे हैं।

पैरोल पर बाहर आए एक कैदी सिद्धारूढ़, जो उसी जेल में थे, उन्होंने जेल से निकलने से पहले अधिकारियों से दर्शन से मिलने की रिक्वेस्ट की। बाहर आने के बाद, उन्होंने News18 को बताया कि वह एक्टर से मिले और उन्होंने लगभग 12 मिनट तक बातचीत की।

सिद्धारूढ़ ने कहा कि दर्शन 'कमजोर और पेल' दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एक्टर की शारीरिक स्थिति में गिरावट साफ दिखाई दे रही थी और कोई भी उनके चेहरे और आंखों से साफ रूप से देख सकता था कि इस मामले ने उन पर कितना असर डाला है।

सिद्धारूढ़ ने जेल में दर्शन के टाइमटेबल के बारे में भी बताया। उन्होंने समाचार पोर्टल को बताया कि एक्टर अपना ज्यादातर समय किताबें पढ़ने में बिताते हैं और उन्होंने लगभग 15 से 20 पुस्तकों का कलेक्शन इकट्टा किया है, जिसमें भगवद गीता, रामायण और महाभारत जैसे आध्यात्मिक और महाकाव्य ग्रंथ शामिल हैं। कथित तौर पर, वह योगी और विवेकानंद जैसे उल्लेखनीय व्यक्तियों की आत्मकथाएं भी पढ़ रहे हैं।

दर्शन को 12 जून को मैसूर में रेणुका स्वामी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा, दर्शन की करीबी दोस्त को अश्लील संदेश भेजे थे। उसी दिन, पवित्रा को भी मामले में गिरफ्तार किया गया था।

रेणुका स्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी हत्या के बारे में कई भयानक डिटेल सामने आए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत कई चोटों की वजह से हुए सदमे और ब्लीडिंग के कारण हुई थी। रेणुका स्वामी को 9 जून को बेंगलुरु में एक फ्लाईओवर के पास पाया गया था। कथित तौर पर दर्शन के कहने के बाद उनका अपहरण और हत्या कर दी गई थी।

पीटीआई की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दर्शन ने शव को ठिकाने लगाने और "उनका नाम सामने ना आए" एक अन्य आरोपी प्रदोष को 30 लाख रुपये देने की बात कबूल की थी। गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद, पुलिस ने यह भी साफ किया कि रेणुका स्वामी के शरीर और क्राइम सीन पर अलग-अलग जगहों पर दर्शन और पवित्रा के उंगलियों के निशान पाए गए थे।

Read more about: darshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X