दर्शन कभी मेरा प्रेमी था ही नहीं : निकिता ठकराल

किसी रील लाइफ की स्टोरी की तरह दर्शन-विजयलक्ष्मी की रीयल लाइफ में वैंम बन कर सामने आयीं निकिता पर कर्नाटक के प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने 3 साल का बैन लगाया था। क्योंकि उसने निकिता को दर्शन और विजयलक्ष्मी के रिश्ते तोड़ने का दोषी माना था।
लेकिन निकिता को मिल रहे समर्थन ने एसो. को अपना फैसला वापस लेने पर मजबूर कर दिया। और अपने ही कदम उसने खुद बेवकूफी भरा बताया। अभिनेत्री निकिता से मांफी मांग ली गयी है। वहीं निकिता ने कहा,मैं हर उस शख्स की शुक्रगुजार हूं, जिसने मुझे सपोर्ट किया। मैं खुश हूं कि सही फैसला लिया गया और प्रतिबंध हटाया गया। न्याय हुआ है। मैं बेहद खुश हूं।
ताज्जब यह है कि कल तक दागदार कहलाने वाली निकिता आज बेदाग और अच्छी हो गयी है। गौरतलब है कि अभिनेता दर्शन की पत्नी विजय लक्ष्मी ने अभिनेत्री निकिता ठकराल पर टी दर्शन के साथ प्रेम संबंध का आरोप लगाया था। जबकि निकिता ठकराल ने टी दर्शन के साथ प्रेम संबंध होने से इनकार किया है। वहीं घेरलू हिंसा की शिकार विजयलक्ष्मी ने भी अपने पति के खिलाफ शिकायत वापस ले ली है और दर्शन को पुलिस ने रिहा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











