'अच्छा हुआ दर्शन को जमानत नहीं मिली, वो इसी लायक है'

T Darshan
अच्छा हुआ दर्शन को जमानत नहीं मिली, वो इसी लायक है, वो नायक नहीं खलनायक है, उसे उसके किये की सजा मिलकर रहेगी। कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया फेसबुक पर लोगों ने कन्नड़ के सुपर स्टार टी. दर्शन के लिए दी हैं, जिनको कल यानी मंगलवार को जमानत नहीं मिली है।

उनके ऊपर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। उनकी पत्नी और अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने उन पर संगीन आरोप लगाये थे कि उन्होंने अपनी प्रेमिका अभिनेत्री निकिता ठुकराल के चक्कर में उनके साथ मार-पीट की और जान से मारने की कोशिश की थी। विजयलक्ष्मी ने कहा था निकिता के साथ दर्शन के अवैध संबंध हैं।

जिसके बाद दर्शन को उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ मार-पीट करने के आरोप में 9 सितंबर को गिरफ़्तार कर लिया गया था। लेकिन दर्शन ने तबियत खराब होने का कारण बताया, जिसके बाद वो जेल जाने की बजाय अस्पताल चले गये। मीडिया में खबर आने के बाद दर्शन के परिवार वालों ने विजयलक्ष्मी पर दवाब बनाया जिसके चलते विजयलक्ष्मी ने अपनी शिकायत वापस ले ली। और पुलिस से कहा कि उन्हें ये चोट बाथरूम में गिर जाने की बात कही लेकिन कोर्ट ने उसके बाद भी दर्शन को ज़मानत नहीं दी।

आपको बता दें कि दर्शन की कथित प्रेमिका और अभिनेत्री निकिता ठकराल पर कर्नाटक फ़िल्म निर्माता एसोसिएशन ने तीन साल का बैन भी लगा दिया था लेकिन बाद में दर्शन-विजयलक्ष्मी के बीच घरेलु वारदात मानकर उसने निकिता पर से प्रतिंबध हटा लिया। जिस पर निकिता ने शुक्रिया अदा किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X