प्राइवेट पार्ट के किए चिथड़े, कुत्तों ने खाए शरीर के हिस्से, एक कान भी था गायब, एक्टर ने दी फैन को दर्दनाक मौत

Darshan Case

Darshan Case Update: कन्नड़ एक्टर दर्शन की फैन रेणुका स्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी हत्या के बारे में कई भयानक डिटेल्स सामने आए हैं। दर्शन को 12 जून को मैसूर में रेणुका स्वामी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर दर्शन की करीबी दोस्त एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजे थे।

मौत का कारण

पीटीआई ने खुलासा किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, रेणुका स्वामी की मौत कई चोटों के कारण खून बहने और शॉक की वजह से हुई थी। विसरा सैंपल्स को आगे की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब में भेजे गए हैं।

रेणुका स्वामी को 9 जून को बेंगलुरु में एक फ्लाईओवर के पास देखा गया था। कथित तौर पर दर्शन के कहने पर उन्हें बंदी बना लिया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि क्राइम ब्रांच टीम द्वारा ली गई तस्वीरों में रेणुका स्वामी की पीठ, हाथ और छाती पर काले और नीले निशान दिखाई दे रहे हैं।

टेस्टिकल फट गए

33 वर्षीय रेणुका स्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसी बात की ओर इशारा किया है कि लात मारने के बाद उनके टेस्टिकल फट गए थे। उनका एक कान भी गायब था और उनके मुंह पर कई बार हमला किया गया, जिसके बाद उनके चेहरा का हाल भी काफी बुरा हो गया था। रेणुका स्वामी के शरीर के कुछ हिस्सों को कुत्तों ने खा लिया था।

चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने रेणुका स्वामी को बेंगलुरु के आरआर नगर में एक शेड में इस बहाने से लाया था कि दर्शन उससे मिलना चाहता है। हालांकि, कथित तौर पर उसे शेड में प्रताड़ित किया गया और मार दिया गया। रेणुका स्वामी का शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक तूफानी पानी के नाले के पास मिला था।

इस बीच, इंवेस्टिगेशन टीम ने घटनास्थल से लाठी, पानी की बोतल और लकड़ी के लट्ठे जैसी चीजें बरामद की हैं। खून के धब्बे और सीसीटीवी फुटेज वाली डीवीआर समेत मटेरियल एविडेंस भी टीम के कब्जे में हैं।

पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दर्शन ने शव को ठिकाने लगाने और उनका नाम सामने न आए इसके लिए एक अन्य आरोपी प्रदोष को 30 लाख रुपये देने की बात कबूल की है।

More from Filmibeat

Read more about: darshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X