दर्शन अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, अब जाएंगे जेल

दर्शन पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने संगीन आरोप लगाये थे कि उन्होंने अपनी प्रेमिका अभिनेत्री निकिता ठुकराल के लिए उनके साथ मार-पीट की और जान से मारने की कोशिश की थी। विजयलक्ष्मी ने यह भी कहा था कि निकिता के साथ दर्शन के अवैध संबंध हैं।
हम आपको बता दें कि बैंगलुरू की अदालत ने मंगलवार को इस अभिनेता की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया था जिसके कारण आज पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया है।
अस्पताल के डायरेक्टर ने कहा है कि दर्शन की हालत अब पहले से काफी बेहतर है हमने उन्हें दवाओं के बारे में सब बता दिया है। अब जब वो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं तो हमने भी उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है।
अस्पताल जेल दर्शन पत्नी पुलिस बॉलीवुड विजयलक्ष्मी bollywood darshan hospital jail police vijaylakshmi wife


Click it and Unblock the Notifications