..................... डार्लिंग्स स्टार विजय वर्मा सिर्फ लीड रोल्स पर करना चाहते हैं फोकस, 2023 में फिल्मों की लंबी लाइन | Darlings star Vijay Varma wants to focus only on lead roles now, know about his upcoming projects - Hindi Filmibeat

डार्लिंग्स स्टार विजय वर्मा सिर्फ लीड रोल्स पर करना चाहते हैं फोकस, 2023 में फिल्मों की लंबी लाइन

darlings-star-vijay-varma-wants-to-focus-only-on-lead-roles-now-know-about-his-upcoming-projects

Vijay Varma: दमदार एक्टर विजय वर्मा ने हर बार अपनी अभिनय से दर्शकों के दिल को जीता है। वेब सीरीज से लेकर फिल्मों तक, विजय अपने हर किरदार के साथ बेहतर होते चले गए, जो उनकी परफॉर्मेंस में साफ झलकता है। चाहें वो शी (She) के सस्या हो या गलीबॉय के मोईन आरिफ, क्रिटिक्स से लेकर फैन्स ने उनके एक्टिंग टैलेंट को सराहा है।

विजय वर्मा ने आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग्स में भी बेहतरीन काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने हमजा की भूमिका निभाई और अपने प्रदर्शन से दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ी। पूरी परफेक्शन के साथ निभाए गए इस किरदार ने सभी को प्रभावित किया और हर तरफ से लोगों का प्यार पाया।

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने अपने इस किरदार के बारे में बात की और बताया कि आखिर क्यों उन्होंने ये किरदार चुना। उन्होंने कहा, "ऐसे बहुत कम ही लोग हैं जो इस तरह की भूमिका चुनेंगे। मैंने सिर्फ इस मौका का फायदा उठाया और जसमीत पर विश्वास किया। मुझे लगा कि कहानी [घरेलू हिंसा] की है जिसे बताने की जरूरत है।"

उन्होंने आगे कहा, "कुछ साल पहले, मैंने लीड रोल पर फोकस करने का फैसला किया था। डार्लिंग्स उस दिशा में पहला कदम है। साथ ही मैं सरप्राइजिंग कंटेट करने की लगातार कोशिश करता हूं।"

आज विजय वर्मा न सिर्फ एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं बल्कि उनके फैशन सेंस ने भी हमेशा लोगों को सरप्राइज किया है। वह बेहतरीन फैशन सेंस वाले अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपने फैशन और स्टाइल से खुद को एक्प्रेस करते हैं।

इस बीच, काम के मोर्चे पर, 'डार्लिंग्स' के बाद, विजय अपनी अपकमिंग 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां वह करीना कपूर खान और जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। साथ ही विजय के पास सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'दहाड़', सुमित सक्सेना की एक अनटाइटल्ड फिल्म और 'मिर्जापुर 3' सहित कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं।

Read more about: vijay varma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X