TRAILER: शीना बोरा MURDER केस.. साल की पहली कंट्रोवर्शियल फिल्म!
[बॉलीवुड न्यूज] साल की सबसे कंट्रोवर्शियल केस.. शीना बोरा मर्डर केस पर बनी बंगाली रिलीज 'डार्क चॉकलेट' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि इस केस की तरह यह फिल्म भी काफी कंट्रोवर्शियल होने वाली है।
फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी, रिया सेन मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन अग्निदेव चैटर्जी ने किया है। इंद्राणी मुखर्जी की इस कहानी का जबसे खुलासा हुआ था, इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई नाम इस पर फिल्म बनाने के लिए जुट गए थे।
हों भी क्यों न.. केस चाहे जितनी भी पेचीदा हो.. लेकिन यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि इनकी लाइफ स्टोरी काफी फिल्मी थी। फिल्म में रिया सेन शीना बोरा के किरदार में दिखेंगी, जबकि पीटर मुखर्जी का किरदार सुदीप मुखर्जी निभाते नजर आएंगे। और महिमा चौधरी हैं इंद्राणी मुखर्जी..
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications
