बॉलीवुड के एक्शन किंग दारा सिंह अब भी खतरे में

ज्ञात हो कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के चलते दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर राम नारायण ने बताया "उनकी हालत बेहद नाजुक है । उन्हें अभी भी जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है और उन्हें बहुत अधिक आक्सीजन की जरूरत पड़ रही है । उनके गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं ।"
इस 83 वर्षीय अभिनेता को किंग कांग , फौलाद जैसी फिल्मों में उनके किरदार के लिए जाना जाता है । हालांकि बाद में उन्होंने रामानंद सागर के टेलीविजन धारावाहिक रामायण में हनुमान की भूमिका अदा की जिससे वह घर-घर में लोकप्रिय हो गए । उन्हें 2007 में बनी इम्तियाज अली की जब वी मैट में अंतिम बार सिल्वर स्क्रीन पर देखा गया था।
इसके अलावा निर्देशक और एक्टर सचिन के हद कर दी आपने कॉमेडी टीवी सीरियल की सीरीज में भी दारा सिंह को काफी पसंद किया गया था। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल काफी फेमस हुआ था। बॉलीवुड से लेकर आम इंसान तक इस अभिनेता की बेहतरी के लिए मंदिर से लेकर गुरुद्वारे तक में पूजा अर्चना कर रहा


Click it and Unblock the Notifications