बॉलीवुड ने छीन लिया था दारा सिंह से मुमताज को

मुंबई। बॉलीवुड में 1960-1970 तक सेक्स सिंबल कही जाने वाली खूबसूरत अदाकारा मुमताज आम इंसानों की ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारों के भी दिल की धड़कन बढ़ा देती थीं। यूं तो मुमताज बहुत कम बोलने वाली अदाकारा थीं लेकिन इसके बावजूद उनकी एक झलक को हर कोई बेताब रहता था। मुमताज के दीवानों की लिस्ट में बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर दारा सिंह भी थे और दारा सिंह को लगता था कि बॉलीवुड में मौजूद बाकी दीवानों ने मुमताज को उनसे छीन लिया था।

दारा सिंह ने अपने इंटर्व्यू में बताया "मुमताज की मां मेरी बॉक्सिंग की फैन थीं इसलिए वो अक्सर मेरे मैच देखने आती थीं और उसी दौरान मेरी मुलाकात मुमताज से हुई। मुमताज से मिलने के बाद मेरी 1963 रिलीज फिल्म फौलाद में मुमताज के साथ मैने पहली फिल्म की।"

Dara Singh and Mumtaj

बॉलीवुड में जहां एक ओर एक्ट्रेस दारा सिंह के साथ काम करने के लिए उत्सुक रहती थीं वहीं मुमताज ने फौलाद के बाद एक के बाद एक लगातार 14 फिल्में दारा सिंह के साथ कीं। दोनों का प्यार परवान चढ़ा जब मुमताज की बहन मल्लिका की शादी दारा सिंह के भाई एस एस रांधवा से हुई। लेकिन जब मुमताज का करियर उंचाईयों को छूने लगा तब मुमताज और दारा सिंह की मुलाकातें कम होने लगी और फिर कभी दोनों एक साथ नज़र नहीं आए।

दारा सिंह ने कहा "ये मुमताज की मेहनत और काबिलियत थी की हर हीरो उनके साथ काम करन चाहता था। उन्होंने मुमताज को मुझसे छीन लिया।"

अपने 65 वें जन्मदिन के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अपने पुराने दोस्तों के बारें मे बताते समय जब दारा सिंह का नाम आया तो मुमताज ने बताया कि दारा सिंह की मौत के लिए उन्हें बहुत दुख है दारा सिंह उनके परिवार के सदस्य थे। मुमताज ने कहा जब कोई अपना गुजर जाता है तो और कैसा महसूस होगा? दारा सिंह के साथ की बहुत सारी यादें हैं मेरे पास लेकिन ये बहुत पहले की बात है। हमे पता था कि उनकी तबियत खराब है लेकिन कोई क्या कर सकता है जिंदगी किसी के हाथों में नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X