दारा सिंह का पोता बलात्कार के प्रयास में गिरफ्तार

विजय की गिरफ्तारी को पुलिस स्वीकार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि होटल क्रिस्टल पैलेस के बेसमेंट में रात को सेना के एक मेजर की बेटी का विवाह समारोह था। कई मेहमानों के अलावा विजय व उनके तीन साथी भी होटल में मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि विजय व उनके तीनों साथियों ने होटल में शराब पी। शराब का दौर काफी देर तक चलता रहा।
उसी वक्त मेजर की भांजी बाथरूम गयी जिसे देखने के बाद विजय और उसके तीनों साथी भी उसके पीछे-पीछे बाथरूम की ओर बढ़ गए। बाथरूम में चारों ने युवती को पकड़ा और जबरदस्ती करने लगे। उन्होंने युवती को बाथरूम में भीतर खींचते हुए दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। युवती जोर-जोर से शोर मचाने लगी होटल कर्मियों वे अन्य लोगों ने जब चीखने की आवाजें सुनी तो वे लोग बाथरूम की ओर दौड़े।
पुलिस के अनुसार शोर सुनकर बारात में आये लोगों ने किसी तरह बाथरूम का गेट खुलवाकर युवती को बाहर निकाला और युवकों की जमकर पीटा। होटल प्रबंधन द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी पुलिस ने मौके पर आकर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछतांछ में पता चला कि एक युवक विजय दारा सिंह का पौत्र है। पुलिस पर दबाव बना की कि उसे छोड़ दिया जाए लेकिन दूसरी ओर से सेना के मेजर का मामला होने के कारण पुलिस पशोपेश में पड़ी रही।


Click it and Unblock the Notifications











