दारा सिंह को ब्रेन हेमरेज, जा सकते हैं कोमा में

चिकित्सकों ने अनुसार उनकी हालत काफी नाजुक चल रही है। 84 साल के दारा सिंह को दिल की परेशानी होने पर अस्पताल लाया गया था। उनके इलाज में लगे डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उनको मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों द्वारा बताया जा रहा है कि उनके दिमाग में खून का धब्बा पड़ गया है। आपको बता दे कि सिंह का जन्म अमृतसर जिले के जाट-सिख परिवार में 19 नवंबर, 1928 को हुआ था। सन 1954 में वे कुश्ती के राष्ट्रीय चैम्पियन बने थे। अपनी पहलवानी से दुनिया भर में मशहूर रहे दारा सिंह को रुस्तम-ए-हिंद के खिताब से नवाजा गया है।
कुश्ती से सन्यास लेने के बाद दारा सिंह लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है। रामानंद सागर के टेलीविजन धारावाहिक 'रामायण' में हनुमान की भूमिका निभाकर वह घर-घर में लोगों के दिलों में लोकप्रिय हो गये। संकट मोचन का किरदार निभाने वाले दारा सिंह, आज जीवन के सबसे बड़े सत्य से लड़ रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











