'कर्ज' के रीमेक में डैनी और हीमेश
फिल्म कर्ज की रीमेक फिल्म में डैनी डेंजोगपा कबीरा बन रहे हैं. इस भूमिका को असली कर्ज में प्राण ने निभाया था.
डैनी तीन साल के अंतराल के बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण टी-सीरिज और निर्देशन सतीश कौशिक कर रहे हैं. ज्ञात हो कि कर्ज फिल्म सुपर हिट हुई थी. इस फिल्म में हीरो के लिये हिमेश रेशमिया को लिया गया है.
सतीष कौशिक ने कहा कि फिल्म में प्राण की भूमिका को साकार करने के लिये उन्हें डैनी से ज्यादा और कोई भी कलाकार उपयुक्त नही लगा. वे ही ऐसे कलाकार हैं जो कि कबीरा की भूमिका में जान डाल सकते हैं.
हिमेश रेशमिया भी अपनी इस फिल्म से खासे उत्साहित हैं. वे इस फिल्म के लिये बेहतरीन संगीत भी तैयार कर रहे हैं. फिल्म के निर्माता भूषण कुमार इस फिल्म को भव्य स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं. देखना यह है कि क्या यह फिल्म कर्ज की तरह हिट हो पायेगी या नही.


Click it and Unblock the Notifications