मुंबई भा गई डैनी बॉएल को

इस फिल्म ने चार गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीते हैं। जिसमें बेहतर संगीत देने के लिए ए आर रहमान को भी गोल्डन ग्लोब पुरस्कर से नवाजा गया है।
ब्रिटिश समाचार पत्र 'द लंदन पेपर' से बातचीत में बॉएल ने कहा कि वे मुंबई में फिल्म बनाना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई 'मेक्सिमम सिटी' है जहां प्रेम, आनंद और समस्या सभी कुछ अधिक मिलती है। बॉएल ने कहा कि मुंबई खुशियों की ओर बढ़ता शहर है।
उल्लेखनीय है कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ संगीत और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए भी गोल्डन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म के निर्देशक डैनी बॉयल, संगीतकार ए.आर.रहमान और पटकथा लेखक साइमन ब्यूफॉय ने रविवार रात गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीते।
इस फिल्म के जरिए प्रसिद्ध संगीतकार रहमान प्रतिष्ठित 'गोल्डन ग्लोब अवार्ड' जीतने वाले भारतीय हो गए हैं। उन्होंने ही फिल्म में संगीत दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











