डैनी बॉयल, अनुराग कश्यप साथ-साथ

By Staff

फिल्म 'स्लमडॉग मिलयनेयर' की सफलता के बाद भारत में चर्चा में आए मशहूर हॉलीवुड निर्माता डैनी बॉयल भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से काफी लगाव रखते हैं और मुंबई में उनका आना-जाना लगा रहता है। हाल ही में डैनी भारत आए हुए हैं।

उनकी आगामी कई योजनाएं भारत से जुड़ी है। डैनी के भारत से लगाव के पीछे एक अंदरूनी वजह ये भी है कि उनकी बेटी कैटलीन भारत में ही रहती है। कैटलीन एक अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ की भारतीय शाखा में काम करती है और मुंबई में ही रहती है। डैनी बॉयल का कहना है कि व्यस्तताओं के चलते वे अपनी बेटी के लिए बहुत कम समय निकाल पाते हैं इसलिए मुंबई में रहते समय वो ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बेटी के ही साथ रहने चाहते है।

डैनी बॉयल अपनी बेटी के एनजीओ के लिए खुद भी काम करना चाहते हैं। ये एनजीओ बच्चों के अधिकारों के लिए काम करता है। इस समय डैनी बॉयल,अनुराग कश्यप के साथ मिल कर अपनी अगली फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे है। जिस में संभावित रूप से स्लमडॉग के बाल कलाकार अजहरुद्दीन और रुबीना भी काम करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X