Video- चलती ट्रेन में युवक का जानलेवा स्टंट, पहले निकला बाहर फिर छूने लगा खंबा, ऐसे दी मौत को दावत!

Train Stunt Video- रील्स के चक्कर में आजकल का युवा अपनी जान से खेलने तक में भी नहीं कतराता है। इस वक्त एक ऐसी ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसके देखकर आप ये अंदाजा नहीं लगा सकेंगे की ये बहादुरी है या बेवकूफी।
वीडियो में आप देखेंगे कि चलती ट्रेन से एक लड़का पहले लटकता है और फिर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। ये युवक चलती से बाहर निकलकर खंबो को छू रहा है। कहीं पर लोहे का ट्रैक आने पर ट्रेन से निकलकर भागने लगता है और फिर से ट्रेन में चढ़ जाता है।
ये सिलसिला लगातार जारी रहती है। हालांकि एक स्टेशन भी आता है लेकिन इस शख्स को फर्क नहीं पड़ता है। जैसे ही ये वीडियो सामने आता है लोग हैरान हो जाते हैं और सोच में पड़ जाते हैँ। हालांकि ये शख्स कौन है इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है।
लेकिन मेट्रो, ट्रेन या सड़क.. इस वक्त कुछ भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि ऐसे लोग आपको हर जगह मिल जाएंगे। लोग इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''भाई 2010 का वीडियो है... अब तक ये भागते भागते मंगल ग्रह पहुंच गया होगा।''
एक ने लिखा, ''कलयुग में सब जगह भ्रष्टाचार हो गया है, यमराज भी छुट्टी पर हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। इसके अलावा आज एक और वीडियो मेरठ से सामने आया है। इसमें दिल्ली-देहरादून हाइवे पर युवकों के कार में स्टंट करते हुए देखा जा सकता है।
इसमें दिखाई दे रहा है कि 2 से 3 गाड़ियों में 8 से 10 युवक काले और सफेद रंग की गाड़ी लेकर हाइवे पर जा रहे हैं। युवक बीच हाइवे पर गाड़ी की विंडो को खोलकर बाहर लटक कर हवाबाजी कर रहे है। अपनी पूरी शरीर को बाहर निकाले है। फिलहाल आप देखिए ट्रेन वाला ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications