क्या डेंजरस इश्क को मात देंगे इश्कजादे?
कल यानि 11 मई को 'डेंजरस इश्क' और 'इश्कजादे' पर्दे पर रिलीज हो रही है। दोनों फिल्में एक दूजे से पूरी तरह से अलग है। दोनों फिल्मों के चेहरे आज के समय में बॉलीवुड के लिए नये ही हैं। लेकिन इश्कजादे के प्रति लोगों की उत्सुकता कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रही है। देखें इश्कजादे का ट्रेलर
इश्कजादे में दो युवाओं के प्रेम को दिखाया गया है जिनके परिवार एक दूजे के जानी दुश्मन हैं। जिसके चलते ये दोनों भी एक दूसरे से नफरत करने लगते हैं। फिल्म के एक्टर अर्जुन कपूर की यह पहली फिल्म है। उनका साथ दे रही हैं परिणीति चोपड़ा, जिन्होंने 'लेडिस वर्सेस रिकी बहल' में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया था।
इन दोनों इश्कजादों को टक्कर देने के लिए पर्दे पर उतर रही है 'डेंजरस इश्क' इस फिल्म में करिश्मा कपूर हैं। आज के समय में उनकी स्टार वैल्यू कुछ खास नहीं है। हालांकि उन्होंने काफी समय पहले बॉलीवुड के पर्दे पर राज जरूर किया था लेकिन आज मामला पूरी तरह से उलट चुका है। करिश्मा आ रही हैं डेंजरस इश्क लेकर
इस फिल्म के निर्देशक है विक्रम भट्ट जो हॉरर और थ्रिलर फिल्में बनाना ही पसंद करते हैं और वह इस बार दर्शकों के सामने डेंजरस इश्क लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस अपने पति को बचाने के लिए पिछले जन्मों की यात्रा करती है।


Click it and Unblock the Notifications











