बोल्ड मुवी है डेंजरस इश्कः करिश्मा
विक्रम भट्ट की 3 डी फिल्म 'डेंजरस इश्क'से फिल्मी पर्दे पर अपनी दूसरी पारी की शुरूआत कर रही करिश्मा कपूर कहती हैं कि मेरी फिल्म एक बोल्ड फिल्म है। लोलो की माने तो इसमें बोल्ड सीन ना होते हुए भी यह फिल्म अपने आप में बोल्ड है।
अपनी फिल्म की कहानी के बारे में कहते हुए करिश्मा कहती हैं कि यह फिल्म एक सुपर मॉडल संजना की कहानी है जो अपने पति रोहन ( रजनिश दुग्गल) की तलाश करती है। इस फिल्म का सबजेक्ट पूरी तरह से अलग है आमतौर पर इस विषय पर कम ही फिल्में बना करती हैं।
इस फिल्म में लोलो ने बोल्ड सीन देने से पहले ही मना कर दिया है। लेकिन अब वह खुद ही इस फिल्म को प्रमोट करते हुए यह कह रही हैं कि फिल्म का सबजेक्ट बोल्ड है। लगता है करिश्मा यह अच्छी तरह से जानती हैं कि बॉलीवुड में किसी भी फिल्म के साथ बोल्ड टैग जुड़ जाए तो दर्शक उसे एक बार देखने जरूर आते हैं। फिर भले ही बाद में फिल्म को नकार दें।


Click it and Unblock the Notifications











