..................... Dangal was not submitted by filmmkers to IIFA says the organizers of the award ceremony - Hindi Filmibeat

इसलिए दंगल की हुई IIFA में अनदेखी..कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

आईफा के आर्गनाइजर ने कहा है कि दंगल के फिल्ममेकर ने दंगल को आईफा में सबमिट नहीं किया।

By Shweta

आईफा 2017 की काफी आलोचना हुई क्योंकि इस अवार्ड शो में दंगल और एयरलिफ्ट की अगदेखी की गई। अधिकतर अवार्ड पिंक, उड़ता पंजाब, ऐ दिल है मुश्किल को मिले। हर कोई यही कह रहा था कि आखिर दंगल जैसी ऐतिहासिक फिल्म को आईफा में क्यों तवज्जो नहीं दी गई।

लेकिन अब आईफा के आयोजकों ने खुद ही आगे आकर इस मामले में अपना पक्ष रखा है और साफ किया है क्यों दंगल की आईफा में अनदेखी की गई और इसका कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

dangal-was-not-submitted-by-filmakers-to-iifa-says-the-organizers-of-the-award-ceremony

दरअसल दंगल के मेकर्स ने आईफा में अपनी फिल्म सबमिट नहीं की थी। आईफा के आयोजकों ने बताया कि "आईफा का ये नियम है कि एक फॉर्म को विभिन्न प्रोडक्शन हाउस में भेजा जाता है। वो उस फॉर्म को भरकर हमारे पास वापस भेज देते हैं। इसके बाद इन फॉर्म पर वोटिंग करवाई जाती है और वहां से यह नॉमिनेशन के लिए जाती है लेकिन दंगल के मेकर्स ने फिल्म का फॉर्म भरकर नहीं भेजा।"

आयोजकों ने ये भी कहा कि "अगर दंगल आईफा का हिस्सा बनती तो हमें बेहद खुशी होती। हमें ऐसा लगता है कि ये ऐसी फिल्म है जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए । हम खुद चाहते थे कि आमिर खान और उनकी दो लड़कियां बेहद पसंद है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X