10 कारण: सलमान खान की 'सुल्तान' बेहतर है आमिर की 'दंगल'
आमिर खान की फिल्म दंगल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और सच कहा जाए तो सुल्तान की ट्रेलर से कहीं ज्यादा बेहतर है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दंगल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जी हां, आमिर खान की यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को धमाका करने वाली है। कोई शक नहीं कि आमिर की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
खासकर ट्रेलर के बाद फिल्म सुर्खियों में छा चुकी है। दंगल का ट्रेलर काफी नपा-तुला यानि कि परफेक्ट है। जहां ट्रेलर में दंगल के दांव दिखाए गए हैं, वहीं महावीर फोगट की जिंदगी और जद्दोजहद को भी काफी सफाई के साथ दिखाया गया है।

सुल्तान के ट्रेलर में सलमान खान का एक भी दमदार डॉयलोग नहीं रखा गया था.. जबकि दंगल में एक के बाद एक कई डॉयलोग हैं, जो यादगार होगें।
दंगल के ट्रेलर में पूरा प्लॉट दिखाने की कोशिश की गई है। जबकि सुल्तान के ट्रेलर में कुश्ती और सलमान के रोमांस पर ही फोकस किया गया था।
कोई शक नहीं कि दोनों फिल्मों का बैकग्राउंड स्कोर काफी बेहतरीन है। लेकिन जनाब एक बार फिर दंगल का ट्रेलर देखें.. कंफ्यूजन दूर हो जाएगा।
दंगल के ट्रेलर में जहां कहानी पर ज्यादा फोकस किया गया है। वहीं सुल्तान के ट्रेलर में सिर्फ और सिर्फ सलमान खान पर फोकस किया है। अब देखना यह है कि कहानी बड़ी या स्टार!
दंगल के ट्रेलर में आमिर खान को हीरो की तरह नहीं, बल्कि एक किरदार की तरह की दिखाया गया है। बता दें, फिल्म में वे चार बेटियों के पिता बने हैं।
लोकेशन के हिसाब से भी दंगल ज्यादा वास्तविक लग रही है। गांव के सीन हों या घर और अस्पताल के अंदर.. दंगल में लोकेशन पर काफी ध्यान दिया गया है।
दंगल का बैकग्राउंड ट्रैक काफी दमदार लग रहा है। हालांकि सुल्तान ने भी इस बात में बराबर की टक्कर दी थी।
सुल्तान में जहां युवा सलमान का लुक काफी अजीब सा दिखाया गया था, वहीं आमिर युवा लुक में भी परफेक्ट दिख रहे हैं।
किरदारों की एंट्री के मामले में दोनों फिल्मों को बराबर ही माना जाएगा। धमाकेदार..


Click it and Unblock the Notifications









