दंगल ने की बॉलीवुड की सबसे बड़ी डील - रिलीज़ से पहले 75 करोड़!
आमिर खान स्टारर दंगल के सैटेलाइट अधिकार 75 करोड़ में ज़ीटीवी ने खरीदे हैं और ये शायद बॉलीवुड की सबसे महंगी डील है।
जब भी आमिर खान अपनी फिल्म लेकर आते हैं, तो केवल रिकॉर्ड्स की बात होती है। फिल्म रिलीज़ होती है और फिर एक के बाद एक रिकॉर्ड टूटते हैं। लेकिन इस बार दंगल ने रिलीज़ होने से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
दरअसल, दंगल ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी डील क्रैक कर ली है। ज़ीटीवी ने फिल्म के सैटेलाइट अधिकार 75 करोड़ में खरीदे हैं और इसे बॉलीवुड में सबसे महंगी डील माना जा रहा है।

अब तक बॉलीवुड की सबसे महंगी डील रही है सोनी पिक्चर्स की धूम 3। अब ज़ीटीवी ने 75 करोड़ में दंगल खरीद कर रिकॉर्ड बना लिया है। हालांकि दंगल के नाम पहला रिकॉर्ड पहले ही दर्ज हो चुका है।
असल में दंगल ने ये डील 55 करोड़ में की है और बाकी के 20 करोड़ तब जब फिल्म 100 करोड़ कमा लेगी। और फिल्म कब 100 करोड़ कमाएगी बस ये जानना है। वहीं, आमिर खान ने भी साफ साफ दंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिलीज़ से पहले ही एलान कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में सैटेलाइट बिज़नेस में 40 से 45 प्रतिशत की गिरावट आई है और हर चैनल को पता है कि उसे फिल्मों से कैसे डील करना है। ऐसे में दंगल की ये डील शानदार है। फिल्म की रिलीज़ को बस कुछ ही दिन बचे हैं। जानिए फिल्म को लेकर आमिर का प्लान -


Click it and Unblock the Notifications