दंगल का #Trailer: आमिर खान बॉलीवुड का GOLD हैं!
दंगल का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और आमिर खान ने दिखा दिया कि वाकई छोरियां छोरों से कम नहीं होती हैं। पूरे ट्रेलर में आमिर कहीं भी फोकस से नहीं भटके।
आमिर खान का दंगल ट्रेलर आ चुका है और ये कई मायनों में शानदार है। बेटियां और बेटों की लड़ाई में अगर कोई जीता है तो वो हैं आमिर खान जो ट्रेलर में ज़्यादा नहीं है पर फिर भी पूरी छाप छोड़ जाते हैं।
ट्रेलर शुरू होता है आमिर की आवाज़ से या फिर यूं कहें कि उनकी नाकामयाबी से। इसके बाद उनके बेटे पाने की चाहत से, वो बेटा जो उन्हें गोल्ड लाकर दे सके। वो गोल्ड जो वो कभी नहीं ला पाए।
[#Jhatka: दंगल ट्रेलर से ठीक पहले आमिर ने फिर वही किया...कंट्रोवर्सी!]
लेकिन फिर धीरे धीरे आमिर को एहसास हो ही जाता है कि बेटियां उनका असली सोना है। और फिर खत्म होती है पहलवानी और शुरू होता है दंगल। क्योंकि आमिर खान की बेटियां बेटों से कम नहीं है।
ट्रेलर में हर चीज़ शानदार है - आमिर का लुक, उनकी हरियाणवी, साक्षी तंवर के साथ उनकी केमिस्ट्री और उनकी बेटियां। देखिए दंगल का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications
