पाकिस्तान में जल्द रिलीज़ हो सकती है 'दंगल'!
आमिर खान की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'दंगल' पाकिस्तान में जल्दी ही रिलीज़ हो सकती है
आमिर खान की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'दंगल' पाकिस्तान में जल्दी ही रिलीज़ हो सकती है। इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज़ करने के लिए आमिर खान वहां के राष्ट्रपति नवाज़ शरीफ की मंज़ूरी मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं।

डॉक्टरेट की उपाधि से नवाज़े गए शाहरुख खान..माता-पिता को किया याद
खबरों के मुताबिक, सूचना प्रसारण एवं राष्ट्रीय धरोहर मंत्रालय ने वाणिज्य मंत्रालय के साथ शरीफ को एक आधिकारिक समीक्षा भेज कर पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज के लिए उनकी अनुमति मांगी है।
जियो फिल्म्स के मोहम्मद नासिर कहते हैं कि हां, पाक में फिल्म की रिलीज को लेकर हम कुछ परेशानियां झेल रहे हैं लेकिन हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। फिल्म एक हफ्ता लेट हो सकती है लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications