#Hitlist: 1000 करोड़ की रेस में नंबर 2 हो गई बाहुबली....517% से आगे दंगल!
बाहुबली 2 तेज़ी से अपने 1000 करोड़ की तरफ बढ़ रही है और अब उसका रास्ता रोकने एक बार फिर आमिर खान आ गए हैं। क्योंकि अगर कैलकुलेशन किया जाए तो आमिर खान जल्द ही बाहुबली से टक्कर लेंगे 1000 करोड के लिए।
बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर दंगल काट रही है। माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ को पार कर लेगी। लेकिन ये 1000 करोड़ बाहुबली अपने दूसरे हफ्ते में पार करेगी। वहीं दूसरी तरफ उससे पहले ही बाहुबली के सामने एक और चुनौती आ रही है और इस चुनौती का नाम है आमिर खान।
दरअसल, आमिर खान की दंगल चीन में 5 मई को रिलीज़ हो रही है और इसके रिलीज़ होते ही फिल्म के 1000 करोड़ पूरे होने की पूरी संभावना है। लेकिन पहले नंबर पर कौन आएगा इसमें ज़रा सा डाउट है।

दरअसल, चीन में आमिर खान की फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है। और आमिर की फिल्म 3 इडियट्स ने चीन में 15 करोड़ कमाए थे। इसके बाद धूम 3 की कमाई में 40 प्रतिशत इज़ाफा हुआ।
इसके बाद आई पीके जिसने चीन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। पीके ने 517% की बढ़त के साथ चीन में कमाई की और वहां भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनी। यानि कि आमिर खान की दंगल कम से कम इस मामले में 517 प्रतिशत आगे तो है ही।
ऐसे में अगर फिल्म 40 मिलियन की कमाई कर लेती है, तो आराम से बाहुबली के साथ 100 करोड़ की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। अब देखते हैं कि 1000 करोड़ की ये रेस कौन जीतता है।


Click it and Unblock the Notifications