DETAILS: आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म है 'दंगल'.. 'पीके' से भी बड़ी!
दंगल आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। फिल्म वर्ल्डवाइड 5300 स्क्रीन पर रिलीज रिलीज होगी। बता दें, फिल्म 23 दिसंबर को दर्शकों के सामने होगी।
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चारों ओर से तारीफें बटोर रही है। जी हां, फिल्म समीक्षकों की ओर से दंगल को पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। बल्कि इसे साल की बेहतरीन और सबसे दमदार फिल्म माना जा रहा है। आमिर खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट का टैग क्यों दिया गया है।

दंगल 23 दिसंबर को दर्शकों के सामने होगी। बता दें, फिल्म भारत में 4300 स्क्रीन पर रिलीज होगी, जबकि ओवरसीज मार्केट में 1000 स्क्रीन पर। यानि की वर्ल़्डलाइड दंगल 5300 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।
BOX OFFICE: 5 ब्लॉकबस्टर.. 5 सुपरहिट.. शाहरूख, सलमान भी नहीं लेते टक्कर!
हालांकि इस मामले में फिल्म सलमान खान की सुल्तान(4350 स्क्रीन) और प्रेम रतन धन पायो को पीछे नहीं पाई है, लेकिन बता दें, यह आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। आमिर की पिछली बड़ी फिल्म पीके 5000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। लेकिन बाद में उसे बढ़ाकर 6000 स्क्रीन कर दिया गया था।
लिहाजा, दंगल की तारीफों को देखते हुए लगता है निर्माता इसकी स्क्रीन भी जरूर बढ़ाना चाहेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक फिल्म पहुंच पाए।
ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो दंगल 20-25 करोड़ की शानदार ओपनिंग दे सकती है। जबकि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 300 करोड़ पार जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











