''आमिर खान के साथ काम करके मेरी सोच में बदलाव आया है..''
दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान के साथ काम करने की खुशी जताई है और काफी कुछ शेयर किया है।
'दंगल' में आमिर खान यानि की महावीर फोगट की बेटियों का किरदार निभा रही एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान के साथ करने की बात पर खुशी जताई है।
गीता फोगट और बबीता फोगट का किरदार निभा रही दोनों एक्ट्रेस ने कहा कि आमिर खान के साथ काम करने से उनकी सोच में काफी बदलाव आया है। समाज के प्रति उनके नजरिए से लेकर पर्यावरण तक को लेकर उनमें उत्सुकता जगी है।

फातिमा कहती हैं, मैंने कभी भी राजनीति, समाज या सामाजिक मुद्दों पर इतना ध्यान नहीं दिया था। लेकिन पिछले दो सालों से, जबसे मैंने आमिर खान के साथ काम करना शुरु किया है, बतौर एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि बतौर इंसान भी उन्होंने मुझे काफी प्रभावित किया है।
''शाहरूख खान मेरे फेवरिट हैं.. मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं....''
बता दें, सुपरस्टार आमिर खान अपने सामाजिक कार्यों की वजह से काफी जाने जाते हैं। आमिर की NGO पानी फाउंडेशन महाराष्ट्र में पानी को लेकर कई काम कर रही है। जबकि सत्यमेव जयते के जरीए भी उन्होंने समाज में काफी जागरूकता फैलाई है।


Click it and Unblock the Notifications