'दंगल गर्ल' Zaira Wasim ने की शादी, सोशल मीडिया पर बिना चेहरा दिखाए लिखा- 'कुबूल है'

Zaira Wasim

Zaira Wasim Marriage: दंगल गर्ल जायरा वसीम ने शादी कर ली है। बता दें कि एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले इस्लाम के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी और लगातार इबादत में अपने वक्त गुजारती हैं।

अब जायरा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सझा की हैं जिसमें बताया जा रहा है कि उन्होने निकाह कर लिया है। हालांकि उन्होने ना तो अपने चेहरा दिखाया है और ना ही पति का। पोस्ट में तस्वीरों के साथ जायरा ने लिखा, 'कुबूल है x3'।

फोटोज में देखा जा सकता है कि दो लोग नजर आ रहे हैं जो कि नविवाहित हैं। इस तस्वीर में जोड़े को निकाह के कागजात पर हस्ताक्षर करते और कैमरे की ओर पीठ करके पोज देते हुए दिखाया गया है।

नहीं दिखाया पति का चेहरा

दंगल की इस एक्ट्रेस ने जब से इंडस्ट्री को अलविदा कहा है वो काफी सख्ती से इस्लाम को फॉलो करती हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें नहीं साझा करनी चाहिए। यही कारण है कि वो अपनी सभी तस्वीरें इंस्टा से डिलीट कर चुकी हैं। शादी के बाद वाले पोस्ट में भी ज़ायरा ने अपने पति का नाम या चेहरा ज़ाहिर नहीं किया। उन्होने दुल्हन के रूप में चटक लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना था। जायरा वसीम ने किससे शादी की ये बात लोग सोशल मीडिया पर करना शुरु कर चुके हैं। देखने वाली बात होगी कि ये खुलासा कब होगा।

जायरा वसीम की फिल्में

आमिर खान की फिल्म दंगल में गीता के बचपन का किरदार निभाने वाली जायरा वसीम को एक शानदार एक्ट्रेस माना जाता था। इसके बाद आमिर खान के ही साथ वो सीक्रेट सुपरस्टार में भी नजर आईं थीं। इस फिल्म में भी उनके किरदार काफी पसंद किया गया था। किसी ने नहीं सोचा था कि जायरा इस तरह से इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगी। आप देखिए उनका ये पोस्ट जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: zaira wasim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X