दंगल गर्ल बबीता फोगाट के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ शेयर की खुशखबरी
दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने अपने चाहने वालों के साथ खुशखबरी शेयर की है। भारतीय रेसलर बबीता फोगाट की जिंदगी में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है साथ ही रेसलर ने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर भी शेयर की है। 30 वर्षीय बबीता ने पिछले साल ही जून में पहलवान विवेक के साथ सगाई और फिर दिसंबर में शादी की थी।
तस्वीर के साथ बबीता फोगाट ने एक प्यारा संदेश भी लिखा है, "आपकी पत्नी के रूप में बिताए गए हर पल में मैंने एहसास किया है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। आप मेरी खुशियां हो। आपने मुझे पूरा किया है। मैं अपने जीवन में इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

खुशखबरी की घोषणा के साथ ही बबीता फोगाट को फिल्म और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के दोस्तों और चाहने वालों की तरफ से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही है।
गौरतलब है कि बबीता फोगाट ने साल 2019 में अपने ब्वॉयफ्रेंड और मंगेतर सुहाग के साथ नच बलिए 9 में हिस्सा लिया था। हालांकि इस शो में दोनों का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। वहीं, इसी साल बबीता ने बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ा था जिसे वो हार गई थीं। बबीता फोगाट मशहूर पहलवान महावीर फोगाट की बेटी हैं। आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म दंगल में गीता और बबीता फोगाट के रेसलर बनने के सफर को दिखाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











