इस सुपरस्टार के साथ दूसरी फिल्म में नजर आएंगी दंगल गर्ल..शूटिंग शुरू

By Shweta

फातिमा सना शेख के बाद दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने भी अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है। सभी सान्या मल्होत्रा की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब सान्या मल्होत्रा अपनी अगली फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काफी अह्म किरदार निभाते नजर आएंगी।

इस फिल्म को डायरेक्ट रितेश बत्रा कर रहे हैं जो पहले भी लंचबॉक्स जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। जब रितेश बत्रा से इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "ये एक फोटोग्राफर और उसके विचारों की कहानी है।"

dangal-girl-sanya-malhotra-to-share-screen-with-nawazuddin-siqqiqui-in-her-second-film

फिल्म के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि "सनाया का फिल्म में काफी अह्म और शानदार किरदार है। हम इसके बारे में ज्यादा बात तो नहीं कर सकते लेकिन इतना जरुर कह सकता हूं कि यह रितेश बत्रा की बाकी फिल्मों से काफी अलग है।"

सान्या मल्होत्रा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि "मैं अलग अलग तरह के रोल करना चाहती हूं। अलग अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हूं। स्क्रीन पर रोमांस करना मेंरे लिए काफी रोमांस करना मेरे लिए काफी चैलेंजिंग हो सकता है क्योंकि मैं रियल लाइफ में रोमांटिक नहीं हूं।"

बहरहाल फिलहाल इन दो शानदार एक्टर्स को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना काफी दिलचस्प होगा।फिल्म की रिलीज डेट या प्लॉट के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं शेयर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X