दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा को चीन में सम्मानित किया गया, जैकी चेन से मिलकर खोले राज
आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में नजर आई अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को उनके अभिनय के लिए चीन में सम्मानित किया गया है। बता दें कि उनको बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। दंगल में उन्होने बबिता का किरदार निभाया था जो कि गीता की छोटी बहन और महावीर सिंह की छोटी बेटी है। उनके अभिनय से प्रभावित होकर चीन में उनका सम्मान किया गया। बता दें कि इस सम्मान समारोह का आयोजन संघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान किया गया और इस मौके पर उनके साथ अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी मौजूद थी..
फातिमा सना शेख दंगल में लीड रोल में नजर आई थी और गीता का किरदार निभाया था। इस दौरान सान्या के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पल वो थी जब वो अपने पसंदीदा सितारे और सुपरस्टार जैकी चेन से मिली थी।

अभिनेता से मिलकर सान्या काफी ज्यादा खुश नजर आ रही थी और काफी उत्साहित भी थी। दंगल गर्ल ने सम्मान मिलने के बाद कहा कि वो इस समय काफी ज्यादा खुश है..
उनके जीवन में दंगल का एक बड़ा महत्व है क्योंकि उन्होने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत इस फिल्म से की जो कि इतनी बड़ी हिट साबित हुई है जिसके बारे में उन्होने कभी भी नहीं सोचा था।
इसके अलावा उन्होने जैकी चैन की तारीफ की और कहा कि उनसे मिलना उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा है। सान्या ने जैकी के साथ फोटो खिचाई और सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा..
कि वो एक लीजेंड होने के साथ साथ काफी हंबल है और मेहमान नवाजी भी करने में काफी आगे है। सान्या ने बताया कि वो बचपन से ही जैकी को पसंद करत थी और अक्सर उनसे मिलना चाहती थी।
बता दें कि दंगल के बाद से वो काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी और देश विदेश मे लोगों ने उनको काफी ज्यादा पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications












