..................... Dangal Girl Sanya malhotra in Aamir Khan Secret Superstar - Hindi Filmibeat

SUPER HIT...एक बेटी गाएगी गाना..दूसरी बेटी के साथ डांस करेंगे ये खान..

दंगल के बाद सभी को आमिर खान की आगामी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का इंतजार है। इस फिल्म के लिए दंगल फेम सान्या मल्होत्रा आमिर खान की कोरियोग्राफर बनी हैं।

By Prachi Dixit

सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान के लुक ने सभी को बेहद प्रभावित किया है। इस फिल्म के लिए आमिर खान ने जायरा वसीम को मुख्य भूमिका में कास्ट किया है। लेकिन इसके साथ आमिर खान की एक और आॅन स्क्रीन बेटी का कनेक्शन इस फिल्म के साथ जुड़ गया है।

Sanya Malhotra

जी हां। दंगल फेम सान्या मल्होत्रा इस फिल्म की कोरियोग्राफर बन गई हैं। उन्होंने इस फिल्म के एक गीत के लिए आमिर खान को कोरियोग्राफ किया है। खुद इस बात का खुलासा सान्या मल्होत्रा ने कहा है।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए सान्या कहती हैं कि जब मुझे सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान सर को कोरियोग्राफ करने का प्रस्ताव मिला तो मैं चकित रह गई। लेकिन इससे अच्छा मौका मेरे लिए क्या हो सकता था। मैंने इस गाने के लिए कठिन कोरियोग्राफी की थी। जैसे की गाने की मांग है। आमिर खान सर ने इसे बेहद आसानी से कर दिया।

गौरतलब है कि आमिर खान ने सीक्रेट सुपरस्टार की एक झलक दंगल की रिलीज से पहले ही दिखा दी थी। इस फिल्म में जायरा वसीम एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो कि संगीत से प्यार करती है। वह गायक बनना चाहती हैं। लेकिन इसके पिता उसकी इस ख्वाहिश के खिलाफ हैं।

ऐसे में कहानी में एंट्री होती है आमिर खान के किरदार की। फिर कैसे यह लड़की अपने सपने को पूरा करती है। यही इस फिल्म की कहानी है। यह फिल्म इस साल 4 अगस्त को रिलीज हो रही है। आमिर खान इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X