400 करोड़ी फिल्म का फायदा.. झट से मिल गई दूसरी बड़ी फिल्म !

दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा निर्माता आनंद एल राय की अगली फिल्म मनमर्जियां में एक दिलचस्प भूमिका निभा सकती हैं। सान्या को इस फिल्म का प्रस्ताव दिया गया है।

आनंद एल. राय की मनमर्जियां की स्क्रिप्ट अनुराग कश्यप लिख रहे हैं। निल बट्टे सन्नाटा की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। आनंद एल. राय, अनुराग कश्यप और अश्विनी अय्यर यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तीन ऐसे नाम है, जिन्होंने हमेशा से नए चेहरों को मौका दिया है। साथ ही कई एक्टरों को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होने में मदद की है।

यही वजह रही है कि मनमर्जियां में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के बाद एक और नया नाम इस फिल्म से जुड़ने जा रहा है। आमिर खान की दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा इस टीम का हिस्सा बन सकती हैं। खबर है कि अनुराग ने स्क्रिप्ट के हिसाब से एक फ्रेश चेहरे की तलाश कर रहे हैं। उनकी यह तलाश दंगल में बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सान्या पर आकर थमी है।

Sanya Malhotra

शुरू में खबर आयी थी कि भूमि और आयुष्मान के बिजी होने के कारण मनमर्जियां का काम थोड़ी देर के लिए थम गया है। इसके साथ ही ऐसा बताया जा रहा था कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट लोकप्रिय मराठी फिल्म सैराट से मिलती -जुलती है। इस वजह से स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए हैं। स्क्रिप्ट में बदलाव करने के लिए अनुराग कश्यप को आनंद एल राय ने इस फिल्म का हिस्सा बनाया।

ऐसा माना जा रहा है कि अनुराग ने फिल्म को पूरी तरह से बदल दिया है। हां, यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी। लेकिन आम प्रेम कहानी नहीं होगी। ऐसे में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा की भूमिका फिल्म की कहानी को क्या मोड़ देगी ,यह देखना दिलचस्प होगा।

Read more about: dangal दंगल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X