दंगल गर्ल सानया मल्होत्रा को मिली दूसरी फिल्म...इस सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर

By Shweta

फातिमा सना शेख के बाद दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने भी अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है। सभी सान्या मल्होत्रा की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब सान्या मल्होत्रा अपनी अगली फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करते नजर आएंगी।

इस फिल्म को डायरेक्ट रितेश बत्रा करेंगे जो पहले भी लंचबॉक्स जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। जब रितेश बत्रा से इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "ये एक फोटोग्राफर और उसके विचारों की कहानी है।"

dangal-girl-sanaya-malhotra-bags-her-second-film

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "इस फिल्म में और भी कई एक्टर्स हैं। मुझे इन्हें ठीक से बिठाना होगा क्योंकि इसमें 44 पार्ट्स हैं। मैं नवाजुद्दीन के साथ पहले भी काम कर चुका हूं और वो शुरू से इस प्रोजेक्ट में मेरे साथ हैं।जहां तक एक्ट्रेस की बात है तो हमने कइयों का ऑडिशन लिया था और सान्या इसमें से चुनी गई हैं। फिल्म इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है।

सान्या मल्होत्रा से जब उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि "मैं अलग अलग तरह के रोल करना चाहती हूं। अलग अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हूं। स्क्रीन पर रोमांस करना मेंरे लिए काफी रोमांस करना मेरे लिए काफी चैलेंजिंग हो सकता है क्योंकि मैं रियल लाइफ में रोमांटिक नहीं हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X