WowPics: आमिर की दंगल गर्ल का बर्थ डे केक...बना हुआ है फिल्म का सेट!

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख यानि कि गीता फोगत 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं और उनका बर्थ डे केक देखकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि ये पूरा का पूरा अखाड़ा है।

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के लिए 2017 काफी लकी साल बन कर आया है और 25 साल की उम्र में वो सुपरस्टार बन चुकी है। जी हां, फातिमा यानि कि गीता फोगाट 11 जनवरी को अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं और उनकी बर्थ डे की तस्वीरें देखकर आपको मज़ा ही आ जाएगा।

फातिमा को उनकी को स्टार सान्या मल्होत्रा ने, जो दंगल में उनकी बहन बबीता बनी हैं, एक बेहतरीन केक गिफ्ट किया है। दरअसल इस केक में दंगल का एक सेट जैसा बना हुआ है। और इसे देखकर फातिमा चौंक गईं।

dangal-girl-fatima-sana-sheikh-gets-customised-akhara-cake

गौरतलब है कि आमिर खान की दंगल गर्ल्स गीता और बबीता की जमकर तारीफ हो रही हैं। जो भी दंगल देख रहा है वो फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के काम की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है।

जहां सान्या मल्होत्रा का ये डेब्यू था वहीं फातिमा सना शेख पहले भी फिल्मों और सीरियल में दिख चुकी हैं। फातिमा ने अपना 25 वां जन्मदिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर मनाया। देखिए उनके जन्मदिन की तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X