विरुष्का के अलावा दंगल गर्ल के घर गूंजी किलकारी, बबीता फोगाट ने दिया बेटे को जन्म
इस समय विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर गूंजी किलकारी और बेटी के जन्म की खबरें चारों तरफ फैली है। लेकिन इस बीच दंगल गर्ल बबीता फोगाट के घर पर बेबी बॉय ने जन्म लिया है और ये खबर चर्चा में चल रही है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को मिली है। बबीता फोगाट और गीता फोगाट की जिंदगी पर आधारित आमिर खान स्टारर दंगल ने काफी कमाल का बिजनेस किया था।
बबीता ने एक बच्चे की पहली तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है.. 'मिलिए हमारे छोटे से सनशाइन से, सपनों पर भरोसा रखो, वो सच होते ही हैं।' बबीता के पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनको बधाइयां दे रहे हैं।

कुछ समय पहले जब बबीता प्रेगनेंट थीं तो उन्होने बेबी बंप की तस्वीर साझा की थी और पति के लिए एक पोस्ट लिखा। उन्होने लिखा था कि.. "आपकी पत्नी के रूप में बिताए गए हर पल में मैंने एहसास किया है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। आप मेरी खुशियां हो।
आपने मुझे पूरा किया है। मैं अपने जीवन में इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"
बबीता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ नच बलिए 9 का हिस्सा भी 2019 में बन चुकी हैं। उनको फिल्म दंगल से ऐसी पहचान मिली थी कि देश उनको काफी प्यार करने लगा है।


Click it and Unblock the Notifications











