बॉलीवुड के बाद जायरा वसीम ने छोड़ा ट्विटर, टिड्डियों पर दिया ऐसा बयान, लोगों ने कहा इस्लाम में हराम
कोरोना महामारी के साथ भारत इस समय टिड्डियों के हमले से भी जूझ रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में टिड्डियों का कहर जारी है। जो कि इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन इस बीच एक बार फिर से जायरा वसीम ने अल्लाह और कुरान को मिलाकर ऐसा कुछ कह दिया है जिससे हंगामा मचा हुआ है।
टिड्डियों के हमले को जायरा ने अल्लाह का बड़ा कहर बताया है। लेकिन ऐसा कहना जायरा को भारी पड़ गया है। लोगों ने जायरा वसीम की बुरी तरह से क्लास लगा दी। जिसके बाद जायरा को अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट करना पड़ा है।

अब ये जायरा ने हमेशा के लिए ट्विटर छोड़ दिया है या फिर कुछ समय के लिए ये कह पाना मुश्किल है। लेकिन मालूम होता है कि जायरा ने सिनेमा की तरह ट्विटर से भी अलविदा ले लिया है। चलिए जानते हैं कि जायरा ने ऐसा क्या कहा जो लोगों ने उन्हें ट्विटर छोड़ने पर मजबूर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











