बबीता फोगाट का खुलासा, बोलीं- 'दंगल ने कमाए 2000 करोड़ लेकिन मेरे परिवार को सिर्फ..'

Babita Phogat On Dandal- आमिर खान की फिल्म दंगल के बारे में तो सभी जानते होंगे। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे और उनके साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी थीं।
फिल्म एक सच्ची कहानी पर बनी थी जो कि गीता फोगाट और बबीता फोगाट की कहानी है। लेकिन अब रियल लाइफ बबीता फोगाट ने दंगल के मेकर्स को लेकर एक खुलासा किया है।
बता दें कि बबीता फोगाट ने बताया है कि 2000 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म के लिए उनके परिवार को कितने पैसे मिले? जी हां, इसको लेकर चर्चा हो रही है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
क्या बोलीं बबीता?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, बबीता का कहना है कि उनके परिवार को इस कहानी के राइट्स देने के लिए महज 1% रुपए मिले हैं। जी हां, मेकर्स ने सिर्फ 1 करोड़ रुपए ही परिवार को दिए हैं। इस दौरान एंकर ने सवाल किया था कि क्या परिवार 20 करोड़ मिले? तो इस पर बबीता ने रिएक्ट करते हुए बताया कि उनको लगभग 1 करोड़ मिले थे। बबीता ने ये भी बताया कि, आमिर खान के इस फिल्म में निर्माता के तौर पर जुड़ने से पहले ही निर्देशक नितेश तिवारी की टीम के साथ स्क्रिप्टिंग स्टेज पर ही तय हो गई थी।
2016 में आई फिल्म
दंगल ने रिलीज होकर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। साल 2016 में रिलीज हुई ये जबरदस्त फिल्म ने लोगों के दिलों में अलग ही जगह बनाई थी। लेकिन अब बबीता फोगाट काफी चर्चा में रहती हैँ। इसका एक कारण ये भी है कि वो अब राजनीति में एंट्री मार चुकी हैं। देखने वाली बात होगी कि बबीता के इस बयान पर दंगल के मेकर्स का रिएक्शन आता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











