आमिर खान की "दंगल" बनी इस दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म- रिपोर्ट

याहू इंडिया द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण के रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान की फिल्म दंगल इस दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म टॉप पर है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर है सलमान खान की बजरंगी भाईजान। जबकि तीसरे नंबर पर फिर आमिर खान हैं, अपनी फिल्म पीके के साथ।

याहू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दगंल, बजरंगी भाईजान और पीके के अलावा, टॉप 10 की लिस्ट में 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है', 'धूम 3', 'संजू', 'वॉर', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दबंग' शामिल हैं। बॉलीवुड की ये फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आई है और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की है।

dangal

ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अलावा 2019 में सबसे अधिक खोजे जाने वाले अभिनेता के रूप में सलमान खान एक बार फिर से टॉप पर रहे हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने भी शीर्ष तीन में जगह बनाई। फीमेल सेलिब्रिटी में एक बार फिर सनी लियोन टॉप पर हैं। जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ दिया। सनी लियोन कई सालों से इस लिस्ट में टॉप पर ही कायम हैं।

इसके अलावा, ऋतिक रोशन को मेल स्टाइल आइकन और सारा अली खान को फीमेल स्टाइल आइकन 2019 के रूप में शामिल किया गया है। याहू इंडिया ने कहा कि ईयर इन रिव्यू के परिणाम यूजर्स की रुचि पैटर्न के विश्लेषण पर आधारित हैं, जो उन्होंने खोजे, पढ़े और शेयर किए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X