#SUPER: सलमान खान को ऐसा करने के लिए दूसरा जन्म लेना पड़ेगा

आमिर खान की दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ ही दिए हैं। फिल्म 2000 करोड़ पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है और इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सलमान खान को दूसरा जन्म ही लेना पड़ेगा।

गौरतलब है कि दंगल का सफर, भारत में 380 करोड़ पर और वर्ल्डवाइड 740 करोड़ पर रूक गया था। इसके बाद, फिल्म चीन में रिलीज़ हुई और मानिए दंगल की किस्मत ही पलट गई।

dangal-becomes-first-indian-film-cross-2000-crore-on-box-office

दंगल ने चीन में शुरूआती दिनों में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन धीरे धीरे फिल्म ने वहां कमाना शुरू किया। पहले फिल्म ने 10वें दिन 86 करोड़ कमाए, फिर उसके अगले दिन वापस 80 करोड़ कमाए।

इतना ही नहीं, दंगल ने इतिहास रचना तभी शुरू कर दिया था जब फिल्म ने एक ही दिन में 1000 करोड़ कमाए थे। दंगल चीन में 9000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई। चीन में बॉलीवुड की या यूं कहिए भारत की सबसे बड़ी फिल्म।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि चीन में ही नहीं, किसी भी देश में भारतीय फिल्म फिल्म के रिलीज़ होने की ये सबसे बड़ी स्क्रीन काउंट है। यानि कि दंगल के पास कमाने का उतना ही मौका जितना कि बाहुबली के पास। इसे कहते हैं टक्कर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X